Grahan In 2026 (2026 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब है): साल 2025 खत्म होने में बस 1 महीने और बचे हैं। इसके बाद नए साल की शुरुआत हो जाएगी। साल 2026 में ग्रहण लग रहा है या नहीं और अगले साल का पहला ग्रहण कब लगने वाला है? इस तरह के सवाल लोग अभी से सर्च करने लगे हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है और ग्रहण में कई तरह के नियमों का पालन करना होता है। तो अगर आप भी अगले साल के पहले ग्रहण के बारे में जानना चाहते हैं या फिर अगले साल लगने वाला ग्रहण की पूरी लिस्ट देखना चाहते हैं तो आप यहां से अपने हर सवाल के जवाब देख सकते हैं।
साल 2026 का पहला ग्रहण कब लगेगा (pic credit: canva)
2026 का पहला ग्रहण
17 फरवरी 2026 के दिन अगले साल का पहला ग्रहण लगने वाला है। ये सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में ही दिखेगी, लेकिन भारत में ये नजर नहीं आएगी। इसलिए पहले ग्रहण का सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा।
2026 का दूसरा ग्रहण
17 फरवरी के बाद 3 मार्च 2026 को साल का दूसरा ग्रहण लगने वाला है। ये चंद्र ग्रहण है। हालांकि, ये ग्रहण भारत में नजर आएगा। भारत के साथ-साथ ये ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका भी नजर आएगा। अब ग्रहण भारत मे नजर आएगा तो इस ग्रहण का सूतक भी भारत में मान्य होगा।
2026 का तीसरा ग्रहण
3 मार्च के बाद सीधा 12 अगस्त को साल का तीसरा ग्रहण लगने वाला है। ये एक सूर्य ग्रहण है। ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है। ये बस आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और रूस जैसे इलाकों में दिखेगा और भारत में इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा।
2026 का चौथा ग्रहण
साल 2026 में चार ही ग्रहण है और आखिरी यानी चौथा ग्रहण एक चंद्र ग्रहण है। ये ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। भारत में ये वाला ग्रहण भी नजर नहीं आएगा।
