Govardhan Puja: 27 साल बाद दिवाली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा, सूर्य ग्रहण के चलते तिथियों में फेरबदल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 10:26 AM IST

हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का विधान है, लेकिन इस साल गोवर्धन पूजा दिवाली के बाद एक दिन छोड़कर होगी। दरअसल 25 अक्टूबर को लगने जा रहे साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के चलते ऐसा होने वाला है।

Govardhan Puja and Surya Grahan 2022: हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। यह दिन भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है, जिन्होंने अपनी कनिष्का अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था। लेकिन इस बार गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं बल्कि एक दिन छोड़कर मनाई जाएगी। दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को है और गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी। तारीखों में ये फेरबदल साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के चलते हुआ है।

goverdhan puja

इस साल गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को है।

इस साल साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण शाम के वक्त होगा। इससे एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण की छाया के चलते गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी। ज्योतिषियों का दावा है कि ऐसा संयोग 27 साल बाद बना है जब दिवाली के दो दिन बाद गोवर्धन पूजा होगी।

End of Feed