Holi Upay: होली पर सबकी आंखों से बच चुपके से करें ये 5 अचूक उपाय, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 10:49 PM IST

Holi Upay: होली त्‍योहार बुराई पर अच्‍छाई के जीत का प्रतीक है। यह त्‍योहार धन की देवी मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने का भी एक अहम दिन होता है। होलिका दहन और होली के दिन किए गए कुछ आसान उपाय जीवन की परेशानियों को खत्‍म कर देते हैं। साथ ही मां लक्ष्‍मी की कृपा से पूरे साल खुश-समृद्धि मिलती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होलिका दहन और होली के दिन कर सकते हैं ये उपाय
  • होलिका दहन में नारियल समर्पित करना देता है आर्थिक तरक्‍की
  • होलिका दहन के गरीबों को वस्‍त्र, अन्‍न व धन दान करें


Holi Upay: हिंदू धर्म में होली पर्व को बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है। इस त्‍योहार को भगवान विष्‍णु द्वारा अपने परम भक्‍त प्रहलाद की रक्षा करने की याद में मनाया जाता है। रंगों का यह बुराई पर अच्‍छाई के जीत का प्रतीक और लोगों के मन को उल्‍लास से भरने वाला है। यह त्‍योहार धन की देवी मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने का भी एक अहम दिन होता है। अगर होलिका दहन और होली के दिन लोगों की नजरों से बचा कर कुछ आसान किए जाएं तो जीवन की परेशानियां खत्‍म हो जाती हैं। साथ ही मां लक्ष्‍मी की कृपा से पूरे साल खुश-समृद्धि मिलती है। आइये जानें ये 5 अचूक उपाय।

  1. होलिका दहन के दिन शाम को स्‍नान कर साफ कपड़े पहनें और एक नारियल लेकर पूरे परिवार के ऊपर से वार दें। इस नारियल को होलिका दहन के समय आग में समर्पित कर दें। यह टोटका आपके परिवार को आर्थिक तरक्‍की देगा।
  2. होलिका दहन के दिन दान करने का बहुत महत्‍व है। इस दिन किए गए दान से कई गुना ज्‍यादा फायदा मिलता है। होलिका दहन के दिन स्‍नान-ध्‍यान कर गरीबों को वस्‍त्र, अन्‍न व धन दान करें। यह उपाय आपको आर्थिक समस्‍याओं से छुटकारा दिला सकता है। .
  3. अगर आप किसी आर्थिक संकट में फंसे हुए हैं तो होलिका दहन से पहले लकड़ी के ढेर की पूजा कर वहां मिठाई और फल अर्पित करें। होलिका दहन के समय अग्नि में गेहूं, मटर और चना को डालें। अगर यह उपाय घर की महिला करे तो मां लक्ष्‍मी की पूरे साल कपा बनी रहती है।
  4. रंग वाली होली के दिन गुलाबी रंग के गुलाल के 11 पैकेट गरीब बच्चों में बांटे। यह उपाय सुबह के समय करना सबसे बेहतर होता है। इससे आपके जीवन के सभी संकट दूर होंगे और घर-परिवार में खुशियां लौट आएंगी। इस दिन आप गरीब बच्‍चों को पिचकारी या खाने-पीने की चीजें भी दान कर सकते हैं।
  5. रंग होली के दिन माता लक्ष्मी की मूर्ति को गंगा जल से स्नान करा कुमकुम या गुलाल का तिलक लगाएं। साथ ही अक्षत यानी चावल को गंगा जल में भिगो कर चढ़ाएं। इसके बाद घी का दीपक जला मां लक्ष्मी की आरती कर भोग लगाएं। इस दौरान ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।। मंत्र का जाप करना न भूलें। इस बीज मंत्र का जाप अत्यंत फलदायी माना जाता है।

End of Feed