Gita Jayanti 2022 Date: गीता जयंती 2022 में कब है, जानिए तिथि, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Dec 1, 2022, 01:52 PM IST

Gita Jayanti 2022 Date, Puja Time, Shubh Muhurat: गीता एकादशी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने इसी दिन कुरुक्षेत्र में गीता का ज्ञान दिया था। जानें गीता जयंती तिथि,पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोक्षदा एकादशी के दिन ही मनाई जाती है गीता जयंती
  • इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है
  • जानें गीता जयंती तिथि,पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Gita Jayanti 2022 Date, Puja Time, Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में सनातन काल से ही गीता जयंती का खास महत्व है। यह हर साल मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण (Bhagwan Krishna) ने महाभारत युद्ध से पहले अर्जुन का मोह भंग करने के लिए गीता का उपदेश दिया था। बता दें इस दिन ही मोक्षदा एकादशी (Moshada Ekadashi Vrat) का व्रत भी रखा जाता है। शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति प्रतिदिन गीता का पाठ करता हैं, उसे मरने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यताओं के अनुसार गीता का पाठ करने से व्यक्ति के अंदर से मोह की समाप्ति होती है। साल 2022 में गीता जयंती कब मनाई जाएगी (When is Gita Jayanti 2022) यदि आप इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह लेख देखें।

Gita Jayanti 2022 Date: गीता जयंती 2022 में कब है, जानिए तिथि, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Gita Jayanti Date 2022 in India

हिंदू पंचांग के अनुसार गीता जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। साल 2022 में गीता जयंती 3 दिसंबर को मनाई जाएगी। बता दें इस बार भगवत गीता की 5159वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।

End of Feed