मंदिर का धन चुराने पर क्या मिलती है नर्क में सजा? जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण

Devdhan Theft Consequences : गरुड़ पुराण में मंदिर का धन चोरी करने को महापाप माना गया है। मान्यता है कि ऐसा पाप करने वाला व्यक्ति अगले कई जन्मों तक इसकी सजा भुगतता है।

Devdhan Theft Consequences : सनातन धर्म में मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि ईश्वर का प्रत्यक्ष निवास माना जाता है। श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ मंदिर में धन, सोना, अन्न, वस्त्र और अन्य सामग्री दान करते हैं। यह दान किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि भगवान का माना जाता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति मंदिर का धन या देवस्थान की संपत्ति चुराता है, तो शास्त्रों में इसे सामान्य चोरी नहीं बल्कि महापाप कहा गया है।

Devdhan Theft Consequences   मंदिर में चोरी पर क्या मिलती है सजा

मंदिर में चोरी पर क्या मिलती है सजा

विशेष रूप से गरुड़ पुराण में ऐसे कर्मों के परिणामों का विस्तार से वर्णन मिलता है। इस ग्रंथ के अनुसार, मंदिर का धन हड़पने वाला व्यक्ति मृत्यु के बाद कठोर दंड का भागी बनता है और अगले जन्मों में भी उसे अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है।

End of Feed