Gangaur Banane Ki Vidhi: गणगौर पूजा के दिन महिलाएं मिट्टी से इसर जी और गौरी जी की मूर्ति बनाती हैं। तो वहीं कई महिलाएं मार्केट से बनी-बनाई मूर्तियां खरीदकर उनकी पूजा करती हैं। इस पर्व के समापन के बाद इन प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया जाता है। अगर आप घर पर ये प्रतिमाएं तैयार करना चाहती हैं। तो यहां हम आपको इन मूर्तियों को बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इन प्रतिमाओं को बनाने के लिए साफ स्थान की मिट्टी का ही प्रयोग करें।
Gangaur Banane Ki Vidhi
Gangaur Banane Ki Vidhi (गणगौर बनाने की विधि)
- गणगौर बनाने के लिए हमें शुद्ध मिट्टी और साफ पानी चाहिए होगा।
- साथ में कुछ लकड़ियों के छोटे-छोटे टुकड़ों की जरूरत पड़ेगी। आप लकड़ी के स्थान पर टूथपिक भी ले सकते हैं।
- गणगौर पूजा की प्रतिमाएं महिलाएं खुद बनाती हैं। जिसमें शिव जी (इसर जी) और पार्वती जी (गौरी जी) की प्रतिमा बनाई जाती है।
- गौरी जी की प्रतिमा बनाने के लिए थोड़ी सी मिट्टी लेकर उससे शरीर बनाएं। फिर मिट्टी से मुंह बनाएं। फिर दोनों तरफ हाथ लगा दें।
- ऐसे ही इसर जी की भी प्रतिमा बनानी है।
मिट्टी के गणगौर की फोटो (Mitti Ke Gangaur Ki Photo)
Gangaur Banane Ki Vidhi
जब मूर्तियां तैयार हो जाएं तो उन्हें सूखने के लिए रख दें। इसके बाद मूर्तियों पर कलर करें। इस तरह बड़े ही आसानी से आपकी गणगौर पूजा की प्रतिमा तैयार हो जाएगी।
