Ganga Snan 2024 Date: कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचते हैं और वहां स्नान-दान करने की परंपरा निभाते हैं। ऐसा माना जाता है कि गंगा स्नान करने से व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की शुभ तारीख क्या रहेगी।
Ganga Snan 2024 Date
गंगा स्नान की तिथि 2024 (Ganga Snan Date 2024)
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान आप सुबह किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन अगर गंगा स्नान के सबसे शु मुहूर्त की बात करें तो वो 15 नवंबर 2024 की सुबह 4 बजकर 58 मिनट से सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं, सत्यनारायण पूजा का समय सुबह 6 बजकर 44 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा और चंद्रोदय का समय शाम 4 बजकर 51 मिनट का है।
आस-पास गंगा घाट न होने पर क्या करें
अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां आस-पास गंगा घाट नहीं है या किसी कारण गंगा नदी में स्नान करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आप घर पर ही गंगा स्नान कर सकते हैं। इसके लिए नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिला लें और गंगा मैया का ध्यान करते हुए इस पवित्र जल से स्नान करें। ऐसा करने से भी आपको कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का शुभ फल प्राप्त हो जाएगा। गंगा स्नान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय सबसे शुभ माना जाता है। गंगा स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य जरूर दें।
