Ganga Snan 2024 Date November: गंगा स्नान कार्तिक के महीने में किया जाता है। कार्तिक का मास हिंदू महीने के सबसे पवित्र महीना माना जाता है। ये महीना भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। इसके साथ ही इस महीने में गंगा स्नान और दान करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। हिंदू धर्म में मां गंगा को पतित पावनि माना जाता है। गंगा स्नान करने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। नवंबर के महीने में गंगा स्नान कार्तिक महीने की पूर्णिमा को किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर के महीने में गंगा स्नान की तारीख और महत्व के बारे में।
Ganga Snan 2024 Date November (नवंबर 2024 में गंगा स्नान कब है)
गंगा स्नान कार्तिक के महीने की पूर्णिमा तिथि पर किया जाता है। साल 2024 में कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 16 नवंबर को देर रात्रि को 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में 15 नवंबर 2024 को गंगा स्नान किया जाएगा।Ganga Snan 2024 November Shubh Muhurat (नवंबर 2024 गंगा स्नान शुभ मुहूर्त)
गंगा स्नान इस साल 15 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 04 बजकर 58 मिनट से लेकर 05 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में गंगा स्नान करना शुभ होगा। इसके बाद आप दान कर सकते हैं।
