Ganga Saptami 2025: आज है गंगा सप्तमी, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Ganga Saptami 2025: हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का त्योहार काफी महत्व रखता है। गंगा सप्तमी को गंगा पूजन, गंगा जयंती (Ganga Jayanti) जैसे नामों से जाना जाता है। इस साल गंगा सप्तमी 3 मई 2025 के दिन मनाई जा रही है। वहीं इसके 3 दिन बाद गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) 6 मई को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं गंगा दशहरा का महत्व और पूजन की विधि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त...

Ganga Saptami 2025 (गंगा सप्तमी 2025): हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी का धरती पर अवतरण हुआ था जिसके कारण इस दिन को मनाने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा मां का प्राकट्य इसी दिन भगवान शिव की जटाओं से हुआ था। यह पावन पर्व गंगा मैया की आराधना और गंगा स्नान का विशेष अवसर माना जाता है। आइए जानते हैं आज मनाई जा रही गंगा सप्तमी का महत्व क्या है, पूजन की विधि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?

गंगा सप्तमी 2025, पूजा विधि, महत्व और मुहूर्त

2025 में कब मनाया जाएगा गंगा सप्तमी?

इस बार गंगा सप्तमी का पर्व 3 मई 2025 को शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इस खास दिन में गंगा पूजन के साथ स्नान और दान-पुण्य करने से आपको समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। ग्रंथों में कहा गया है कि जो लोग गंगा नदी तक नहीं जा सकते, वे अपने घर में गंगा जल लाकर भी स्नान कर सकते हैं। इस तरह आपको पूरा फल प्राप्त होगा।

End of Feed