Ganga Saptami 2024 Date: गंगा सप्तमी का त्योहार हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है। गंगा सप्तमी के पर्व पर पापमोचिनी मां गंगा की पूजा विधिपूर्वक की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन मां गंगा की गंगा घाट पर दिव्य आरती की जाती है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानें इस साल गंगा सप्तमी कब है।
Ganga Saptami 2024 Date (गंगा सप्तमी डेट 2024)
गंगा सप्तमी का पर्व हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल सप्तमी तिथि की शुरुआत 13 मई को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 14 मई को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार 14 मई 2024 को गंगा सप्तमी का त्योहार मनाया जाएगा।Ganga Saptami 2024 Shubh Muhurat (गंगा सप्तमी 2024 शुभ मुहूर्त)
इस साल गंगा सप्तमी का पर्व 14 मई 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन मध्याह मुहूर्त में सुबह 11 बजे से लेकर 1 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। इसका साथ ही इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करना भी शुभ होगा।Ganga Saptami Puja Vidhi (गंगा सप्तमी पूजा विधि)
- गंगा सप्तमी के दिन ब्रह्म में उठकर गंगा स्नान करें।
- उसके बाद मां गंगा का ध्यान करें।
- फिर मां गंगा की मूर्ति स्थापित करें और दीप प्रज्वलित करें।
- उसके बाद मां गंगा को धूप, अक्षत, चंदन अर्पित करें।
- फिर मां गंगा की आरती करें और भोग लगाएं।
