अध्यात्म

Parshuram Jayanti 2024 Mantra: परशुराम जयंती पर करें इन खास मंत्र का जाप, मिलेगा लाभ

Parshuram Jayanti Mantra: परशुराम जयंती के दिन भगवान परशुराम की पूजा- अर्चना की जाती है। इनकी पूजा से साधक को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन पूजा में इस खास मंत्र का जाप करना लाभकारी होती है। आइए जानें परशुराम जयंती के दिन किस मंत्र का जाप करें।

Image

Parshuram Jayanti Mantra

Parshuram Jayanti 2024 Mantra: परशुराम जयंती हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 10 मई यानि आज के दिन मनाया जा रहा है। इसी दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। परशुराम जयंती के दिन भगवान परशुराम की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को दीर्घ आयु प्रदान होती है। इसके साथ ही जो भी साधक इनकी पूजा करता है उसको संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही वो शत्रु पर विजय प्राप्त करता है। आइए जानते हैं परशुराम जयंती के दिन भगवान परशुराम जी के किस खास मंत्र का जाप करना चाहिए।

Parshuram Jayanti Mantra (परशुराम जयंती मंत्र)

'ॐ ब्रह्मक्षत्राय विद्महे क्षत्रियान्ताय धीमहि तन्नो राम: प्रचोदयात्।।'

'ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि तन्न: परशुराम: प्रचोदयात्।।'

'ॐ रां रां ॐ रां रां परशुहस्ताय नम:।।' इत्यादि।

मंत्र जाप लाभ

भगवान परशुराम के इन खास मंत्रों का जाप करने से शत्रुओं का नाश होता है। इसके साथ ही साधक को सिद्धियों की प्राप्ति होती है। परशुराम जयंती के दिन इन मंत्रों का जाप करते हैं हुए जप,तप और दशांस हवन अवश्य करना चाहिए।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article