Ganga Saptami 2023 Date, Puja Muhurat: कब है गंगा सप्तमी, जानिए डेट-मुहूर्त से लेकर पूजा विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2023, 03:19 PM IST

Ganga Saptami 2023 Date, Time, Puja Muhurat (गंगा सप्तमी कब है 2023): हिन्दू धर्म में गंगा नदी की पूजा होती है और उन्हें मां का दर्जा प्राप्त है। वहीं, गंगा के उद्गम दिवस को हर साल गंगा सप्तमी के तौर पर मनाया जाता है। यहां जानें गंगा सप्तमी 2023 कब है और गंगा सप्तमी 2023 का पूजा मुहूर्त।

Ganga Saptami 2023 Date and Time, Puja Muhurat: सनातन धर्म में गंगा नदी को बेहद पवित्र और मोक्षदायनी कहा गया है। यही नहीं गंगा को मां का स्थान भी प्राप्त है। इन्हीं कारणों से हर साल गंगा नदी के उद्गम दिवस को गंगा सप्तमी (Ganga Saptami in Hindi) के तौर पर मनाया जाता है। यह खास दिन प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं इस दिन पवित्र गंगा में डुबकी लगाने और गंगा मां की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। व्यक्ति के दुख, बीमारी, कष्ट, पाप आदि सबकुछ धूल जाते हैं। गंगा सप्तमी के महत्व को समझते हुए चलिए इसकी सही-सही तिथि, शुभ मुहूर्त और कथा से जुड़ी समस्त जानकारी लेते हैं।

Ganga Saptami 2023 Date,  When is Ganga Saptami

Ganga Saptami 2023 Date, and Muhurat: गंगा सप्तमी कब है 2023 में

When is Ganga Saptami in 2023

हिन्दू पंचांग के अनुसार, गंगा सप्तमी प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। वहीं, इस साल गंगा सप्तमी का पर्व 27 अप्रैल को मनाया जाएगा। कहते हैं इस दिन शुभ मुहूर्त में मां गंगा के पवित्र नदी में स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है।

End of Feed