25 मई गंगा दशहरा पर किस समय करें स्नान और दान, जानिए गंगा दशहरा पर स्नान, दान का शुभ मुहूर्त क्या है

Ganga Dussehra 2026 Snan Daan Muhurat : 25 मई को ज्येष्ठ अधिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि होने के कारण गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन ही मां गंगा धरती पर आई थीं। आइए जानते हैं कि इस दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त क्या है।

Ganga Dussehra 2026 Snan Daan Muhurat: ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला गंगा दशहरा हिंदू धर्म का बेहद पवित्र पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा पर स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है और व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस साल गंगा दशहरा 25 मई 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार गंगा दशहरा अधिक मास और नौतपा के दौरान पड़ रहा है, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

Ganga Dussehra 2026 Snan Daan Muhurat  गंगा दशहरा का स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

गंगा दशहरा का स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार दशमी तिथि 25 मई की सुबह 4 बजकर 28 मिनट से शुरू होगी और 26 मई की सुबह 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 25 मई को ही गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी और ऋषिकेश जैसे तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। माना जाता है कि गंगा स्नान करने से जीवन के पाप दूर होते हैं और आत्मिक शांति मिलती है।

End of Feed