गंगा दशहरा कब है? गंगा दशहरा में कितने दिन होते हैं? गंगा दशहरा कैसे पापों को शुद्ध करता है?

गंगा दशहरा हिंदू धर्म का बेहद पवित्र पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। श्रद्धा से स्नान, दान और पूजा करने से मन की शुद्धि और नकारात्मकता दूर होती है।

हिंदू धर्म में गंगा नदी को सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि मां का दर्जा दिया गया है। मान्यता है कि मां गंगा स्वर्ग से धरती पर लोगों के कल्याण के लिए आई थीं। इसी पौराणिक कथा के अनुसार हर साल गंगा दशहरा मनाया जाता है। यह पर्व श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। देशभर के घाटों पर इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा करने पहुंचते हैं।

End of Feed