​Ganeshotsav 2026 Date: 2026 में कब शुरू होगा गणेशोत्सव, जानें गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख

Ganeshotsav 2026 Date: साल 2026 में गणेशोत्सव कब से शुरू होगा। जानें गणेश चतुर्थी, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन की तारीख।

Ganeshotsav 2026 Date: गणेशोत्सव का इंतजार केवल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में किया जाता है। गणेश चतुर्थी करीब आते ही बाजारों में बप्पा की छोटी-बड़ी प्रतिमाएं सजने लगती हैं। घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति स्थापना की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कोई बप्पा के लिए मोदक बनाता है तो कोई फूलों, दीयों और रंगोली से उनके स्वागत की जगह सजाता है। भक्ति और उल्लास से भरे इस पर्व में भगवान गणेश को घर लाने से लेकर उनकी विदाई तक हर दिन खास होता है।

ganeshitsav kab se hai 2026 mein

गणेशोत्सव 2026 की डेट क्या है

गणेशोत्सव कब शुरू होगा 2026 में

अगर आप जानना चाहते हैं कि 2026 में गणेशोत्सव कब शुरू होगा, तो इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाई जाएगी। इसी दिन शुभ मुहूर्त में गणपति स्थापना के साथ गणेशोत्सव की शुरुआत होगी। परिवार अपनी परंपरा और संकल्प के अनुसार बप्पा को डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन, सात दिन या अनंत चतुर्दशी तक घर में स्थापित रख सकते हैं। इसके बाद विधि-विधान से गणेश विसर्जन किया जाता है।

End of Feed