Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश जी की आरती, जय गणेश जय गणेश देवा आरती लिरिक्स इन हिंदी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 23, 2023, 05:39 PM IST

Ganesh Aarti Lyrics In Hindi (Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti): श्री गणेश जी की आरती, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा आरती लिरिक्स इन हिंदी, गणपति जी की आरती।

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi: भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। किसी भी शुभ काम या पूजा की शुरुआत इनकी अराधना से की जाती है। इसलिए पूजा में सबसे पहले गणपति जी की आरती जरूर करनी चाहिए। कहते हैं इनकी उपासना से हर काम सफल हो जाता है। प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा में भगवान गणेश की जय गणेश जय गणेश आरती जरूर करनी चाहिए। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा आरती लिरिक्स।

ganesh ji ki aarti

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवता आरती इन हिंदी

गणेश जी की आरती (Ganesh Ji Ki Aarti)

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,

चार भुजा धारी ।

माथे सिंदूर सोहे,

मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,

और चढ़े मेवा ।

लड्डुअन का भोग लगे,

संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,

कोढ़िन को काया ।

बांझन को पुत्र देत,

निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

'सूर' श्याम शरण आए,

सफल कीजे सेवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

दीनन की लाज रखो,

शंभु सुतकारी ।

कामना को पूर्ण करो,

जाऊं बलिहारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

End of Feed