Ganesh Chaturthi 2024 Songs: गणेश चतुर्थी के दिन सुनें गणपति बप्पा के ये लोकप्रिय भजन, भक्तिभाव से भर जाएगा मन

Ganesh Chaturthi 2024 Songs, Bhajan And Geet (गणेश चतुर्थी के गाने): भारत में गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान घरों, मंदिरों और पंडालों में गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाती है और फिर उस प्रतिमा की विधि विधान पूजा की जाती है। इस दौरान गणेश जी के भजनों को भी काफी ज्यादा सुना जाता है। यहां देखें गणेश चतुर्थी के भजन और गाने।

Ganesh Chaturthi 2024 Songs, Bhajan And Geet (गणेश चतुर्थी के गाने): गणेश चतुर्थी एक ऐसा खास त्योहार है जो विभिन्न समुदायों के लोगों को एक साथ लाता है। वैसे तो ये त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है लेकिन इसकी खास रौनक मुंबई और पुणे में देखने को मिलती है क्योंकि यहां गणेश चतुर्थी को सामाजिक त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान जगह-जगह पंडालों में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की जाती है। लोग नाच गाकर मिलजुलकर ये पर्व मनाते हैं। ऐसे में जानिए भगवान गणेश के लोकप्रिय भजनों के बारे में जो आपके लिए गणेश चतुर्थी पर्व और भी ज्यादा खास बना देंगे।

Ganesh Chaturthi 2024 Songs

Ganesh Chaturthi 2024 Songs

गणेश चतुर्थी के गाने (Ganesh Chaturthi Songs)

  • श्री सिद्धिविनायक आरती: जय देव जय देव
  • गणपति तेरे चरणों की, पग धूल जो मिल जाए
  • गौरी के लाल तुमको, सादर नमन हमारा
  • मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
  • गाइये गणपति जगवंदन
  • गौरी के नंदा गजानन, गौरी के नन्दा
  • गौरी के पुत्र गणेंश जी, मेरे घर में पधारो
  • अब के बरस मोरे गाँव में बप्पा
  • सुखकर्ता दुखहर्ता

वक्रतुण्ड महाकाय गणेश मंत्र (Vakratunda Mahakaya Ganesh Shlok)

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ । निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

End of Feed