Ganesh Chaturthi 2023: भगवान गणेश के जन्म का उत्सव गणेश चतुर्थी नजदीक आ रहा है। भगवान गणेश ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता माने जाते हैं। भगवान गणेश को गजानन, धूम्रकेत, एकदंत, वक्रतुंड और सिद्धि विनायक सहित विभिन्न नामों से जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी को देशभर में गणेश चतुर्थी उत्सव की शुरुआत होती है। यह पर्व पूरे 10 दिनों तक चलता है। इस समय बप्पा को अपने घर में लाया जाता है और अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा की विदाई की जाती है। आइए जानते हैं 2023 में गणेश उत्सव की शुरुआत कब से होगी। स्थापना की तारीख क्या है।
Ganesh Chaturthi 2023
गणेश उत्सव शुरू तिथि
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म हिंदू महीने भाद्रपद के शुक्ल पक्ष में हुआ था। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 मंगलवार को और गणेश विसर्जन 28 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा।स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की स्थापना करनी चाहिए और उसके बाद शुभ मुहूर्त में उनका विसर्जन करना चाहिए। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर गौरी पुत्र गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने का सही समय क्या है। गणेश चतुर्थी की शुरुआत 19 सितंबर 2023 को होगी। इस दिन गणेश स्थापना का शुभ समय 19 सितंबर 2023, सुबह 11:07 - दोपहर 01:34 तक रहेगा।गणेश चतुर्थी 2023 पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें और पूजा स्थल को साफ करें।
- इसके बाद विधिपूर्वक भगवान गणेश की पूजा करें।
- पूजा के शुभ दिनों में ईशान कोण में एक साफ चौकी रखें।
- फिर चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछा दें।
- भगवान गणेश को चौकी पर विराजमान करें।
- फिर प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करें।
- गणेश उत्सव के अंतिम दिन श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश को भावपूर्वक विदा करें।
