Ganesh Chaturthi 2023 Bhog: गणेश चतुर्थाी पर बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग, यहां देखें लिस्ट

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के त्योहार का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन ही माता पार्वती के पुत्र गणेश जी का पूर्नजन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Ganesh Chaturthi 2023 Date: गणेश चतुर्थी को त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल हिंदू पंचांग के अनुसार ये त्योहार 19 सितंबर 2023 को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणपति की पूजा की जाती है। इस दिन से बप्पा 10 दिनों के लिए धरती लोक पर आते हैं। साधक पूरे 10 दिनों तक बप्पा को प्रसन्न करने के लिए अलग- अलग तरह के भोग लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान भगवान गणेश अपने भक्तों के प्रसन्न होकर उनकी सारी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। इस व्रत को महाराष्ट्र में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं बप्पा को गणेश चतुर्थी पर किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Ganesh bhog

Ganesh bhog

गणेश चतुर्थी भोग ( Ganesh Chaturthi 2023 Bhog)

मोतीचूर के लड्‌डू

भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्‌डू बहुत पसंद हैं। गणेश चतुर्थी पर गणपति को मोतीचूर के लड्‌डू का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

End of Feed