February Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस व्रत को रखने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। एक महीने में दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं। इस तरह से पूरे साल में 24 या 25 प्रदोष व्रत होते हैं। इस व्रत की पूजा के लिए प्रदोष काल समय सबसे शुभ माना जाता है। व्रत में अन्न का सेवन नहीं किया जाता। चलिए बताते हैं फरवरी में प्रदोष व्रत कब-कब पड़ रहे हैं।
February Pradosh Vrat 2025
फरवरी 2025 में प्रदोष व्रत कब-कब है (February Pradosh Vrat Date 2025)
फरवरी का पहला प्रदोष व्रत 9 तारीख को पड़ेगा और ये रवि प्रदोष व्रत होगा। तो वहीं दूसरा प्रदोष व्रत 25 तारीख को पड़ेगा और ये भौम प्रदोष व्रत होगा।
9 फरवरी 2025 प्रदोष व्रत मुहूर्त (9 Febraury 2025 Pradosh Vrat Muhurat)
9 फरवरी को प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त शाम 7 बजकर 52 मिनट से रात 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
25 फरवरी 2025 प्रदोष व्रत मुहूर्त (25 February 2025 Pradosh Vrat Muhurat)
25 फरवरी को प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त शाम 6 बजककर 18 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)
प्रदोष व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प लें और इस समय विधि विधान भगवान शिव की पूजा करें। फिर शाम की पूजा से पहले फिर से स्नान करें। इसके बाद घर के मंदिर में घी का दीपक लगाएं। शिव जी को बेलपत्र, भांग, धतुरा इत्यादि चीजें अर्पित करें। प्रदोष व्रत की कथा सुनें। अंत में आरती करके पूजा संपन्न करें। ये व्रत फलाहारी भोजन ग्रहण करके रखा जाता है।
