अध्यात्म

Magh Purnima 2025 Date And Time: माघ पूर्णिमा कब है 2025 में, नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Magh Purnima 2025 Date And Time In Hindi (माघ पूर्णिमा कब है 2025 में): सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भक्तगण प्रयाग स्थित त्रिवेणी पर पवित्र स्नान करते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल माघ पूर्णिमा कब पड़ रही है। दान-दक्षिणा, गौदान, तथा हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।

Image

Magh Purnima 2025 Date And Time

Magh Purnima 2025 Date And Time In Hindi (माघ पूर्णिमा कब है 2025 में): माघ महीने की अंतिम तिथि को माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पूर्णिमा पर श्री हरि विष्णु भगवान गंगाजल में निवास करते हैं और ऐसे में जो भक्त इस दिन गंगा स्नान करके विष्णु जी की विधि विधान पूजा करता है। उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व माना जाता है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि माघ पूर्णिमा के दिन अगर पुष्य नक्षत्र हो तो इस तिथि का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

माघ पूर्णिमा 2025 तिथि व मुहूर्त (Magh Purnima 2025 Date And Time)

माघ पूर्णिमा 202512 फरवरी 2025, बुधवार
पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय 05:59 PM
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ1 फरवरी 2025 को 06:55 PM बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त12 फरवरी 2025 को 07:22 PM बजे

माघ पूर्णिमा पूजा विधि (Magh Purnima Puja Vidhi)

  • माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान करना चाहिए।
  • यदि गंगा स्नान न कर पाएं तो घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें।
  • स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें।
  • इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • इस दिन श्री हरि भगवान विष्णु की पूजा में चरणामृत, पान, कुमकुम, फल, फूल, तिल, मोली, रोली, पंचगव्य, सुपारी, दूर्वा आदि चीजें को जरूर शामिल करें।
  • अंत में भगवान विष्णु की आरती करें और भगवान से हुई भूल के लिए क्षमा मांगे।
  • अगर पूर्णिमा व्रत रखा है तो रात में चंद्र देव की पूजा करके अपना व्रत खोल लें।

माघ पूर्णिमा महत्व (Magh Purnima Mahatva)

माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र स्नान और तप का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन त्रिवेणी संगम पर, पवित्र स्नान, दान-दक्षिणा, गौदान, तथा हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article