फरवरी 2026 में किस दिन से शुरू होंगे शादी-विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश? नोट करें शुभ मुहूर्त

February 2026 Shubh Muhurat List: इंतजार खत्म होने वाला है। जल्दी ही अब शादी की शहनाईयां बजेंगी, गृह-प्रवेश और मुंडन होंगे। यहां से आप फरवरी महीने के सारे शुभ मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं। इससे आप शादी-विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश फरवरी महीने की कौन- सी तारीख पर करना है, ये जान सकते हैं।

February 2026 Shubh Muhurat List: शुक्रदेव के उदय होते ही हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। 1 फरवरी को शुक्र मकर राशि में उदय होंगे और फरवरी के महीने में ही 6 फरवरी को 1:15 AM पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र उदय से सभी शुभ कार्य शुरू होंगे विशेष रूप से विवाह कार्य। तो फरवरी के महीने में शादी-विवाह कौन-कौन सी तारीख पर हो सकती है, ये आप यहां से जानें। इतना ही नहीं, यहां फरवरी महीने के गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त और मुंडन संस्कार के शुभ दिन के बारे में भी विस्तार में बताया गया है।

फरवरी 2026 में शादी, मुंडन और गृह प्रवेश के मुहूर्त (pc: pinterest)

फरवरी 2026 शादी-विवाह मुहूर्त-

  • 05 फरवरी 2026, गुरुवार
  • 06 फरवरी 2026, शुक्रवार
  • 08 फरवरी 2026, रविवार
  • 10 फरवरी 2026, मंगलवार
  • 12 फरवरी 2026, गुरुवार
  • 14 फरवरी 2026, शनिवार
  • 19 फरवरी 2026, गुरुवार
  • 20 फरवरी 2026, शुक्रवार
  • 21 फरवरी 2026, शनिवार
  • 24 फरवरी 2026, मंगलवार
  • 25 फरवरी 2026, बुधवार
  • 26 फरवरी 2026, गुरुवार

End of Feed