Falgun Amavasya 2024 Upay: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। हर महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या तिथि पड़ती है। इस दिन व्रत रखने से और पवित्र नदी में स्नान दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि आती है। अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित दिन होता है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किये जाते हैं। अमावस्या तिथि के दिन कुछ उपायों को करने से साधक को हर परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं अमावस्या तिथि के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Falgun Amavasya 2024 Shubh Muhurat (फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल फाल्गनु मास की अमावस्या तिथि के शुरुआत 9 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर हो रही है। इसके साथ ही इस तिथि का समापन 10 मार्च को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसारअमावस्या का व्रत 10 मार्च 2024 रविवार के दिन रखा जाएगा।Falgun Amavasya 2024 Upay (फाल्गुन अमावस्या उपाय)
पशु- पक्षी को दाने डालेंफाल्गुन अमावस्या के दिन पशु- पक्षियों का दाने डालने चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने परिवार वालों को आशीर्वाद देते हैं।
फिटकरी उपाय
अमावस्या वाले दिन नहाने के पानी में फिटकरी डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में नाकारात्मकता ऊर्जा आपसे दूर रहती है। इस दिन इस उपाय को करने से सेहत भी अच्छी बनी रहती है।
इन चीजों का करें दान
फाल्गुन अमावस्या के दिन दान- पुण्य करने का बहुत महत्व है। इस दिन आप गरीबों को कपड़े, चीनी, शक्कर, अनाज, दूध आदि चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
पितृ दोष से मुक्ति के लिए
फाल्गुन अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिन कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। आप चाहें तो ॐ कुल देवताभ्यो नमः। इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
