दिनभर की थकान और तनाव से पाना है छुटकारा? सोने से पहले बस कुछ मिनट करें इस खास मंत्र का जाप

यह जरूरी नहीं है कि रात को सोने से पहले आपको अपनी हर परेशानी का हल मिल ही जाए। कई बार दिमाग को बस थोड़ा रुकने और आराम करने की जरूरत होती है।

कई बार ऐसा होता है कि दिनभर की भागदौड़ के बाद जब हम रात में सोने के लिए बिस्तर पर जाते हैं, तो शरीर तो थक कर लेट जाता है, लेकिन दिमाग चलता ही रहता है। ऑफिस की टेंशन, घर की जिम्मेदारियां, दिनभर की बातें और कल क्या करना है..ये सब ख्याल मन में घूमते रहते हैं। ऐसे में दिनभर की थकान और रात के सुकून के बीच थोड़ा ठहराव लाने का सबसे आसान तरीका है 'ओम' का जाप करना।

Om for stress relief

दिनभर की थकान और टेंशन से पाना है छुटकारा? सोने से पहले बस कुछ मिनट करें 'ओम' का जाप (Photo: iStock)

इतना ताकतवर क्यों है 'ओम'?

हमारी पुरानी मान्यताओं और आध्यात्मिक विश्वास के मुताबिक 'ओम' को प्रणव मंत्र कहा जाता है। ऐसी आस्था है कि पूरी दुनिया की शुरुआत इसी पहली आवाज से हुई थी और हर चीज में इसी की गूंज है। जब आप दिन खत्म होने पर 'ओम' बोलते हैं, तो आपका मन बाहरी शोर से कटकर अंदर की शांति से जुड़ने लगता है। यह आपके दिमाग और नसों को शांत करने का एक बेहद आसान उपाय है। इसके लिए आपको बस चंद मिनट चाहिए।

End of Feed