बांके बिहारी मंदिर में पांच जनवरी तक बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को नहीं लाने की अपील

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2022, 02:03 PM IST

Bankey Behari Temple News: नव वर्ष में वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने 5 जनवरी तक भीड़भाड़ के मद्देनजर बच्चों-बुजुर्गों, महिलाओं और रोगियों को मंदिर नहीं लाने की अपील की है।

Mathura News: नववर्ष और शीतकालीन अवकाश के दौरान वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने आगामी पांच जनवरी तक भीड़भाड़ के मद्देनजर बच्चों-बुजुर्गों, महिलाओं और रोगियों को मंदिर नहीं लाने की अपील की है। इसका मकसद भगदड़ जैसी घटनाओं की आशंका को टालना है।

banke bihari

बांके बिहारी मंदिर में पांच जनवरी तक बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को नहीं लाने की अपील

दूसरी ओर, जिला प्रशासन भी इस प्रयास में जुटा हुआ है कि बांके बिहारी के दर्शन कर नववर्ष का स्वागत करने के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को किस तरह नियंत्रित किया जाए, जिससे पिछली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसा हादसा न हो। इस हादसे में एक महिला सहित दो श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव के बीच बेहोश होने के बाद मौत हो गई थी।

End of Feed