Ekadashi August 2026 Date and Time: अगस्त में ग्यारस कब है, 23 या 24 अगस्त? जानें सही तारीख और पारण समय

Ekadashi August 2026 Date: अगस्त में ग्यारस कब है, 23 या 24 अगस्त? जानें श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत की सही तारीख, तिथि और पारण का समय।

Ekadashi August 2026 Date and Time: अगस्त में अगली एकादशी अब सावन पुत्रदा एकादशी होगी जो कि शुक्ल पक्ष की ग्यारस को आएगी। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली इस एकादशी को श्रावण पुत्रदा एकादशी, सावन पुत्रदा एकादशी और पवित्रा एकादशी भी कहा जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इसे रखने से संतान के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और तरक्की का आशीर्वाद मिलता है।

Ekadashi August 2026 Date and Time

अगस्त में एकादशी कब है, 23 या 24 में से कब रखा जाएगा सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत

वैसे अगस्त 2026 में ग्यारस यानी एकादशी की सही तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा भ्रम भी हो सकता है। दरअसल, पंचांग में एकादशी तिथि 23 और 24 अगस्त, दोनों दिन दिखाई दे रही है। हालांकि गृहस्थ श्रद्धालुओं के लिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रविवार, 23 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। व्रत का पारण अगले दिन यानी सोमवार, 24 अगस्त को होगा।

End of Feed