Dussehra 2022 Puja Vidhi, Muhurat: दशहरा पूजा के ये दो मुहूर्त सबसे शुभ, जानें विजयादशमी पूजा की पूरी विधि यहां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 09:02 AM IST

Dussehra 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri List, Mantra in Hindi: असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा आज मनाया जा रहा है। इस दिन विशेष रूप से रावण दहन करने की परंपरा है। यहां आप जानेंगे दशहरा पर्व की पूजा विधि विस्तार से।

KEY HIGHLIGHTS
  • 5 अक्टूबर को रावण दहन करने का शुभ समय सूर्यास्त के बाद से लेकर रात 08 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
  • दशहरा पर भगवान श्रीराम, भगवान गणेश, हनुमान जी, माता दुर्गा और मां सरस्वती की पूजा होती है।
  • कई जगहों पर इस दिन शस्त्र पूजन भी किया जाता है।

Dussehra 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Timings, Samagri, Mantra: पंचांग अनुसार दशहरा पर्व हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष के दसवें दिन मनाया जाता है। आज दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में दशहरा पर्व की तिथि बेहद शुभ मानी जाती है। कहते हैं इस तिथि पर किया गया कोई भी धार्मिक या नया कार्य सफल सिद्ध होता है। कई जगहों पर इस दिन शस्त्र पूजन भी किया जाता है। दशहरा के दिन कई लोग वाहन, इलेक्ट्रॉनिक का कोई सामान, सोने के आभूषण और नए कपड़े खरीदना शुभ मानते हैं। जानिए दशहरा की पूजा विधि और मुहूर्त।

Dussehra puja

Dussehra 2022 Puja Muhurat: असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा इस बार 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

दशहरा 2022 पूजा मुहूर्त (Dussehra 2022 Puja Muhurat):

  • रावण दहन करने का शुभ समय सूर्यास्त के बाद से लेकर रात 08 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
  • रावण दहन प्रदोष काल में श्रवण नक्षत्र में किए जाने की परंपरा है।
  • 5 अक्टूबर को श्रवण नक्षत्र रात 09:15 बजे तक रहेगा।
  • इसके अलावा विजय मुहूर्त 02:07 PM से 02:54 PM तक रहेगा।
  • अपराह्न पूजा का समय 01:20 PM से 03:41 PM तक रहेगा।
दशहरा पूजा सामग्री (Dussehra puja samagri): दशहरा प्रतिमा, गाय का गोबर, चूना, तिलक, मौली, चावल, फूल, नवरात्रि के समय उगे हुए जौ, केले, मूल, ग्वारफली, गुड़, खीर-पूरी और व्यापार के बहीखाते।

End of Feed