शनि के वक्री होने से बिगड़ेगी इन राशियों की किस्मत, बड़ी दुर्घटना के प्रबल आसार!

Shani Vakri 2025: 13 जुलाई को शनि वक्री चाल शुरू करने जा रहे हैं। ज्योतिष की मानें तो शनि की ये चाल कुछ राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Shani Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर शनि की कृपा बरसती है, तो वह गरीबी से राजसी ठाठ-बाट तक का सफर तय कर सकता है। वहीं, अगर शनि का अशुभ प्रभाव पड़ता है, तो जीवन में बड़े नुकसान का खतरा बना रहता है क्योंकि शनि देव इंसान के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल देने वाले माने जाते हैं। वर्तमान में शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं, और 13 जुलाई 2025 को वे इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि के वक्री होने से कुछ राशियों के लिए यह समय परेशानियों भरा साबित हो सकता है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

इस दौरान आपको मिल रहे सकारात्‍मक परिणामों में कमी आ सकती है। शायद आपको अपनी इच्‍छा के अनुसार परिणाम न मिल पाए। सेहत को लेकर बेहद सावधान रहना होगा। आपको अपने कार्यों में विलंब हो सकता है।

End of Feed