Budh Ast 2024 Effects: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव 2 जून को अस्त हो गए हैं और 27 जून तक ये अस्त अवस्था में ही रहेंगे। ज्योतिष अनुसार ये अवधि कुछ राशि वालों के लिए अत्यंत दुखदायी साबित होगी। करियर से लेकर लव लाइफ तक में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि वालों की वित्तीय स्थिति इस दौरान बेहद खराब रहेगी। भाग्य का साथ कम मिलेगा। लेकिन 27 जून को बुध के उदय होते ही इन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
Budh Ast 2024 Effects
बुध के अस्त होने से इन राशियों को होगा नुकसान
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना अशुभ साबित होगा। आपकी उन्नति के मार्ग में बहुत सी बाधाएं आएंगी। आपको काम के सिलसिले में कुछ ऐसी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिनसें आपको नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं। लव लाइफ भी डिस्टर्ब रहेगी। लव पार्टनर से धोखा मिल सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को बुध के अस्त होने से करियर और लव लाइफ में परेशानी आने वाली है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। अचानक से खर्चे बढ़ने की आशंका है। इसी के साथ लव लाइफ भी कुछ ठीक नहीं रहेगी। पार्टनर के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को करियर में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस से संबंध खराब हो सकते हैं। नौकरी बदलने के लिए समय सही नहीं है। नए काम की शुरुआत सोच समझकर करें। पैसा डूबने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ता खराब रह सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी बुध का अस्त होना अशुभ साबित होगा। आप नौकरी को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को अचानक नुकसान होने की आशंका है। पैसों के मामले में लापरवाही बरतने से भारी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा लव लाइफ में भी तनाव रहेगा।
