Holika Dahan 2023: होलिका दहन से पहले और बाद में जरूर करें ये काम, परेशानियां होंगी खत्‍म, खुशियों का होगा आगमन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 08:22 AM IST

Holika Dahan 2023: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हर साल हालिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन 7 मार्च को होगा। हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है। इस दौरान कुछ उपाय और टोटके करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्‍मकता और परेशानियां खत्‍म हो खुशियों का आगमन होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होलिका दहन 7 मार्च को शाम 6:23 से 8:51 के बीच
  • इस बार होलिका दहन के समय भद्रा का साया नहीं रहेगा
  • होलिका दहन पर कुछ उपाय करने से होता है खुशियों का आगमन

Holika Dahan 2023: हिंदू धर्म में होली के त्योहार को विशेष महत्व दिया गया ह। यह पर्व पूरे देश में हर साल हर्ष, उल्लास से साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार हिन्‍दू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन होती है और अगले दिन होली खेली जाती है। इस बार होलिका दहन 07 मार्च के दिन मनाया जाएगा। इस साल 7 मार्च शाम 6:23 से लेकर 8:51 तक होलिका दहन अवधि का शुभ मुहूर्त रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन की तिथि पर सुबह से ही भद्रा का साया रहेगा। भद्रा काल के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने बचना चाहिए।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023

End of Feed