Diwlai 2026 Shop Laxmi Puja Muhurat Time: दिवाली का त्योहार कारोबारियों और व्यापारियों के लिए भी बेहद खास होता है। इस दिन घरों में तो मां लक्ष्मी की पूजा होती ही है, साथ ही दुकानों, ऑफिस और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी धन की देवी की आराधना की जाती है। मान्यता है कि दिवाली पर विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन करने से व्यापार में तरक्की होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा कब करें दुकान पर (AI Image)
अगर आप भी दुकान चलाते हैं या अपना स्टार्टअप शुरू किया है, तो दिवाली पर पूजा का शुभ समय जानना जरूरी है। खासतौर पर व्यापारी वर्ग पूजा के दौरान अपनी दुकान की तिजोरी, बहीखाते और कारोबार से जुड़ी चीजों को भी शामिल करता है।
आज दुकान पर लक्ष्मी पूजा का समय क्या है
- दुकान और स्टार्टअप के लिए लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : सुबह 8:10 से 9:40 बजे तक
- व्यावसायिक प्रतिष्ठान और किसान : सुबह 9:40 से 11:10 तक
- हॉस्पिटल-क्लिनिक, मेडिकल और ऑफिस : सुबह 11:28 से दोपहर 12:12 तक
दिवाली पर व्यापारी लक्ष्मी पूजा कब करें
व्यापारियों के लिए दिवाली का दिन पुराने हिसाब-किताब को समेटने और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। कई जगह इस दिन बहीखाता पूजन की परंपरा है। इसे चोपड़ा पूजन भी कहा जाता है। दुकानदार इस दौरान अपनी तिजोरी, कैश बॉक्स, कंप्यूटर, लैपटॉप और बिलिंग मशीन की पूजा करते हैं। नए कारोबारी अपने काम की शुरुआत के लिए भी मां लक्ष्मी और गणेश जी का आशीर्वाद लेते हैं।
दुकान पर लक्ष्मी पूजा कैसे करें
दुकान में पूजा करने से पहले अच्छी तरह सफाई करें। मुख्य स्थान पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। उस पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद ये काम करें-
- सबसे पहले गणेश जी और मां लक्ष्मी का ध्यान करें।
- प्रतिमाओं को फूल और माला अर्पित करें।
- रोली, अक्षत और हल्दी से पूजा करें।
- नई बही या अकाउंट बुक पर स्वास्तिक बनाएं।
- तिजोरी और कैश काउंटर पर भी तिलक लगाएं।
- मां लक्ष्मी को मिठाई, फल और खील-बताशे का भोग लगाएं।
- अंत में लक्ष्मी जी और गणेश जी की आरती करें।
क्या शाम को भी करनी चाहिए लक्ष्मी पूजा
सुबह का मुहूर्त दुकान और नए प्रतिष्ठानों के लिए दिया गया है। लेकिन दिवाली पर मुख्य लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व प्रदोष काल में होता है। 8 नवंबर 2026 को दिल्ली-एनसीआर में शाम 5:53 से 7:49 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ समय बताया गया है। इस दौरान व्यापारी भी मां लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर देव की पूजा कर सकते हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी से यही प्रार्थना करें कि व्यापार में बरकत के साथ सुख-शांति और संतोष भी बना रहे।
