Diwali 2024 Date : दिवाली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज पर। दीपावली को दीप उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। भारत के अलावा नेपाल (Nepal) में भी ये त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार अंधकार पर प्रकाश की जीत को दर्शाता है। दिवाली के दिन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल दिवाली कब पड़ेगी। साथ ही आपको बताएंगे 2020 से लेकर 2030 तक की दिवाली की तारीखें।
Diwali 2024 Date
दिवाली 2024 कब है (Diwali 2024 Date)
2024 में दिवाली का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 05:36 PM से 06:16 PM तक रहेगा। अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर की दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू हो जाएगी और इसकी समाप्ति 1 नवंबर की शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगी।
दिवाली डेट्स 2020 से 2030 तक (Diwali Dates 2020 To 2030)
| साल | तारीख |
| 2020 | 14 नवंबर |
| 2021 | 4 नवंबर |
| 2022 | 24 अक्टूबर |
| 2023 | 12 नवंबर |
| 2024 | 1 नवंबर |
| 2025 | 20 अक्टूबर |
| 2026 | 8 नवंबर |
| 2027 | 29 अक्टूबर |
| 2028 | 17 अक्टूबर |
| 2029 | 5 नवंबर |
| 2030 | 26 अक्टूबर |
2025 में दिवाली कब है (2025 Mein Diwali Kab Hai)
2025 में दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:08 से 08:18 बजे तक रहेगा।
