Diwali 2023: दिवाली के दौरान हम अपने घरों के लिए नई लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खरीदते हैं और उनकी पूजा करते हैं। लेकिन उसके बाद आपको समझ नहीं आता कि इन मूर्तियों का क्या करें। अक्सर लोग इन मूर्तियों को कहीं छोड़ देते हैं। कुछ लोग मूर्ति का विसर्जन कर देते हैं। आइए जानते हैं दिवाली के बाद लक्ष्मी- गणेश की मूर्तियों का क्या करना चाहिए। यहां जानें मूर्ति हटाने का सही तरीका।
Diwali 2023
सोने- चांदी की मूर्ति
यदि आपकी लक्ष्मी गणेश की मूर्ति सोने- चांदी का हो, तो दिवाली की पूजा के बाद इसे गंगा जल से धो लें। इसके बाद आप इन्हें वापस अपने मंदिर में स्थापित कर सकते हैं या अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं।
मिट्टी की मूर्ति
यदि लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति मिट्टी की बनी हो तो उसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में विसर्जित कर देना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो आप घर पर ही किसी साफ बर्तन में पानी भरकर उसमें मूर्ति को गला देना चाहिए।
ना करें ये काम
कई लोग ऐसे होते हैं जो लक्ष्मी गणेश की पूजा करने के बाद उनकी मूर्ति को पेड़ के नीचे रख देते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। ऐसे में लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति को पेड़ के नीचे रखने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
