Diwali 2023: दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है। दीपावली की तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है। इस साल दिवाली का पर्व 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। दीपावली के दिन राशि के अनुसार सामान खरदीना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं दीवाली पर राशि के अनुसार क्या खरीदना चाहिए।
राशि अनुसार खरीदें ये सामान
मेष- स्वर्ण आभूषण,स्वर्ण पात्र, वस्त्र व सोने के सिक्के,धार्मिक पुस्तक भी खरीद सकते हैं।वृष- चांदी के सिक्के,चांदी के बर्तन,हीरे के आभूषण,वस्त्र तथा वाहन
मिथुन- वस्त्र,चांदी के सामान तथा सिक्के,वस्त्र,वाहन व हीरे के आभूषण
कर्क- चांदी के सामान।हीरा,स्वर्ण आभूषण,धार्मिक पुस्तक,कलम तथा स्वर्ण के सिक्के
सिंह- स्वर्ण आभूषण, सिक्के, कलम, पुस्तक, स्वर्ण पात्र तथा वस्त्र
कन्या- वस्त्र,चांदी के सिक्के व बर्तन, हीरा,वाहन तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान टीवी,फ्रिज,कूलर इत्यादि
तुला- हीरे की अंगूठी,चांदी के सिक्के,वस्त्र,इलेक्ट्रॉनिक सामान।वाहन तथा हीरे के सुंदर आभूषण
वृश्चिक- स्वर्ण आभूषण,वस्त्र, सोने के सिक्के,धार्मिक पुस्तक तथा स्वर्ण पात्र
धनु- धार्मिक पुस्तक,कलम,स्वर्ण आभूषण, सोने के सिक्के तथा वस्त्र
मकर- वाहन,वस्त्र,चांदी के सिक्के व बर्तन,हीरे के सुंदर आभूषण तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान
कुम्भ- वस्त्र,वाहन,हीरे के आभूषण,टीवी,चांदी के सिक्के व आभूषण
मीन- धार्मिक पुस्तक,कलम,स्वर्ण आभूषण, सोने के सिक्के,कलम तथा वाहन
