धनतेरस पर गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए कैसी मूर्ति लानी चाहिए घर

Dhanteras 2026 Lakshmi Ganesh Murti Buying Tips: धनतेरस पर दीपावली की पूजा के लिए लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ माना जााता है, लेकिन इन मूर्तियों को खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Dhanteras 2026 Lakshmi Ganesh Murti Buying Tips: धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और दूसरी शुभ चीजें खरीदने के साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने का भी खास महत्व है। दिवाली की शाम घरों में गणेश-लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में बाजार से मूर्ति लाते समय उसका स्वरूप, मुद्रा, बनावट और सामग्री जरूर देखनी चाहिए। वास्तु और पूजा से जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं में माता लक्ष्मी को कमल पर विराजमान और भगवान गणेश को बैठे हुए स्वरूप में घर लाने की सलाह दी जाती है। गणेश जी की सूंड किस तरफ होनी चाहिए, लक्ष्मी जी की मूर्ति खड़ी हो या बैठी, दोनों की मूर्तियां अलग-अलग खरीदनी चाहिए या एक साथ बनी हुई प्रतिमा भी ला सकते हैं? आइए जानते हैं मूर्ति खरीदने से जुड़ी जरूरी बातें क्या हैं?

Dhanteras 2026 Lakshmi Ganesh Murti Buying Tips_  धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की कैसी मूर्ति खरीदें

धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की कैसी मूर्ति खरीदें

धनतेरस 2026 पर कब खरीदें गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति

साल 2026 में धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन लोग घर की पूजा के लिए गणेश जी और माता लक्ष्मी की नई मूर्तियां खरीदते हैं। इन मूर्तियों की दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजा में स्थापना की जाती है। मूर्ति खरीदते समय केवल उसकी सुंदरता या कीमत न देखें, बल्कि उसका स्वरूप और बनावट भी ध्यान से जांचें।

End of Feed