Dhanteras 2024 Shubh Muhurat, Shopping Time (धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त): धनतेरस को धन त्रयोदशी व धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं अनुसार इस दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरि जी का जन्म हुआ था। इसलिए धनतेरस को धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं धन्वंतरि भगवान जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसी वजह से धन तेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं धनतेरस की पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2024 Shubh Muhurat)
धनतेरस- 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार
धनतेरस पूजा मुहूर्त - 06:32 PM से 08:14 PM
प्रदोष काल - 05:39 PM से 08:14 PM
वृषभ काल - 06:32 PM से 08:28 PM
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - 29 अक्टूबर 2024 को 10:31 AM बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त - 30 अक्टूबर 2024 को 01:15 PM बजे
धनतेरस 2024 खरीदारी मुहूर्त (Dhanteras 2024 Kharidari Muhurat)
धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त - 10:31 AM से 06:32 AM, अक्टूबर 30
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 10:31 AM से 01:29 PM
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 02:52 PM से 04:16 PM
सायाह्न मुहूर्त (लाभ) - 07:16 PM से 08:52 PM
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 10:29 PM से 03:19 AM, अक्टूबर 30
धनतेरस की पूजा विधि (Dhanteras Ki Puja Vidhi)
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा का विधान है। षोडशोपचार पूजा के तहत 16 क्रियाओं से पूजा संपन्न की जाती है। जिसमें आसन, पाद्य, आभूषण, गंध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, आचमन, दक्षिणायुक्त तांबूल, आरती, परिक्रमा आदि शामिल है। इस दिन पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की भी परंपरा है।
