Dhanteras 2022: धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं? क्या रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 03:01 PM IST

Shopping Time On Dhanteras 2022: धनतेरस पर मुख्य रूप से खरीदारी की जाती है। इस दिन सोने, चांदी और पीतल की वस्तुओं को खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस दिन नई चीजें जैसे सोना, चाँदी, पीतल, खरीदना शुभ माना जाता है।
  • धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है।
  • इस साल ये त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Dhanteras 2022 Date And Muhurat: धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का जनक भी कहा जाता है। धन्वंतरि देव जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। जिस वजह से धन तेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस पर्व से ही दीपावली की शुरुआत हो जाती है। इस साल ये त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

dhanteras 2022

धनतेरस का पर्व इस बार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

धनतरेस पर क्या खरीदना चाहिए? इस दिन नई चीजें जैसे सोना, चाँदी, पीतल, खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन धनिया और झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ माना गया है।

End of Feed