Dhanteras 2022 New Vehicle Shopping: नया वाहन खरीदने का सपना हर व्यक्ति का होता है। घर-मकान के बाद वाहन को दूसरी संपत्ति माना गया है। ऐसे में लोग वाहन खरीदने के लिए शुभ-मुहूर्त की तलाश में रहते हैं। धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन लोग किसी न किसी वस्तु की खरीदारी जरूर करते हैं। इस दिन सोना, चांदी, पीतल, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और वाहन से लेकर झाड़ू जैसी चीजें खरीदी जाती हैं। धनतेरस का त्योहार दीपावली से एक दिन पहले और हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन होता है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर 2022 को है। धनतेरस पर यदि आप नया वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें।
Rules To Follow While Buying Vehicles On Dhanteras 2022
धनतेरस पर खरीदारी का महत्व
खरीदारी के लिए धनतेरस के दिन को इसलिए शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन खरीदी गई वस्तुओं पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मान्यता को यह भी धनतरेस पर खरीदी गई चीजों में कई गुणा वृद्धि होती है। आज जो भी चीज धनतेरस के दिन खरीदते हैं उससे आपको सालभर शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व होता है।
धनतेरस पर नया वाहन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
• धनतरेस के दिन हमेशा शुभ मुहूर्त में ही खरीदारी करनी चाहिए। तभी इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।• धनतेरस के दिन खरीदे गए वाहन की पूजा जरूर करें। तभी इसका प्रयोग करें।
• धनतरेस पर गाड़ी खरीदने के बाद उसमें पीले रंग का कपड़ा बांधे।
• भूलकर भी राहुकाल में नए वाहन की खरीदारी न करें।
• घर की महिला या फिर पुरोहित से नए वाहन पूजा कराएं।
• नई गाड़ी खऱीदने के बाद उसमें स्वास्तिक का शुभ चिह्न जरूर बनाएं।
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
नया वाहन हमेशा शुभ मुहूर्त में ही खरीदें। धनतरेस पर नया वाहन खरीदने के लिए 23 अक्टूबर को खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त सुबह से लेकर शाम 4:30 बजे तक का है। इसके बाद शाम 6 बजे के बाद से लेकर रात्रि तक का समय भी शुभ है। लेकिन शाम 4:30 से 6:00 बजे तक किसी तरह की खरीदारी न करें क्योंकि इस समय राहुकाल रहेगा।
