Dhanteras 2022: धनतेरस पर 27 साल बाद बन रहा खास संयोग, जानें खरीदारी व पूजन का शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 10:41 PM IST

Dhanteras 2022 Date And Time (धनतेरस 2022 कब है): कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर 2022, शनिवार को है। मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी व कुबेर महाराज व भहवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना करने से धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होती है और आरोग्यता की प्राप्ति होती है। यहां जानें खरीदारी व पूजन का शुभ मुहूर्त।

KEY HIGHLIGHTS
  • 23 अक्टूबर 2022 को धनतेरस का पावन पर्व।
  • इस दिन भगवान धन्वंतरी समुद्र मंथन से हुए थे प्रकट।
  • धनतेरस के दिन खरीदारी का है विशेष महत्व, सर्वार्थ सिद्धि या त्रिपुस्कर योग में करें खरीदारी।

Dhanteras 2022 Date Time Shubh Muhurat (धनतेरस 2022 कब है): धनतेरस में अब गिनती के दिन बाकी हैं। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों में वर्णित एक कथा अनुसार, धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस त्योहार का संबंध मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरी से है। भगवान धन्वंतरी को देवताओं का वैद्य यानी चिकित्सक माना जाता है। धनतेरस के दिन विधि विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना करने से (Dhanteras 2022 kab hai) सभी मनकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं। इस दिन खरीदारी का भी विशेष महत्व है, लोग बर्तन आभूषण व चांदी की वस्तुओं की खरीदारी करते हैं।

Dhanteras 2022

धनतेरस 2022 पर खरीदारी व पूजन का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषों की मानें तो धन त्रयोदशी के दिन सोने की वस्तु खरीदना अधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि भगवान धन्वंतरी सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे। ऐसे में यदि संभव हो तो सोने की वस्तु खरीदें या फिर जलपात्र खरीदना शुभ होता है। ध्यान रहे खरीदारी शुभ मुहुर्त में ही करें। शास्त्रों की मानें तो शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से (Dhanteras 2022 Date) वस्तुओं के गुणों में कई गुना वृद्धि और बरकत होती है।

End of Feed