Dhanteras 2022 Date, Puja Timings: क्यों मनाया जाता है धनतेरस पर्व, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 04:29 PM IST

Dhanteras 2022 Date, Time, Puja Muhurat in Hindi: धनतेरस का पर्व खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली की खरीदारी भी इसी दिन कर ली जाती है। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करने से उसमें 13 गुना वृद्धि होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • धनतेरस त्योहार वाले दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है।
  • धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है धन और तेरस। इसका अर्थ है पैसा और तेरस यानी 13वां दिन।
  • धनतेरस पर 13 का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन खरीदी गई प्रत्येक वस्तु से तेरह गुना फल की प्राप्ति होती है।

Dhanteras 2022 Date, Time, Puja Muhurat: धनतेरस का पर्व कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है धन और तेरस। इसका अर्थ है पैसा और तेरस यानी 13वां दिन। इसलिए इस दिन धन के देवता कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कुछ जगहों पर धन तेरस को आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की जयंती के रूप में भी सेलिब्रेट किया जाता। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन विधि विधान भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करने से घर में धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। इस दिन नई वस्तुएं सोना, चांदी, कपड़े, वाहन, बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

dhanteras 2022

Dhanteras 2022 Date, Time, Puja Muhurat in Hindi: धनतेरस पूजा मुहूर्त और महत्व।

धनतेरस 2022 डेट और मुहूर्त (Dhanteras 2022 Date And Muhurat)

इस बार धनतेरस की तिथि शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। जिस कारण इस साल दोनों ही दिन धनतेरस पूजा के लिए शुभ माना जा रहा है। जो लोग 22 अक्टूबर को धनतेरस की पूजा करेंगे उनके लिए पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। जो 23 अक्टूबर को इस पर्व की पूजा करेंगे उनके लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

End of Feed