Dhanteras 2022 Date: जानें धनतेरस त्योहार की सही डेट और मुहूर्त, किन चीजों की खरीदारी इस दिन रहेगी शुभ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 09:41 AM IST

Dhanteras 2022 Date And Muhurat: धनतेरस का त्योहार इस साल किस तारीख को मनाया जाएगा। इसे लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है। हमारे इस आर्टिकल में हम आपकी इसी परेशानी को दूर करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • धन तेरस को धन त्रयोदशी व धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है।
  • मान्यता है कि इस दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।
  • धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला त्यौहार है।

Dhanteras 2022 Date: धनतेरस का त्योहार इस बार 23 अक्टूबर को दिवाली (Diwali 2022) से एक दिन पहले मनाया जाएगा। अमूमन ये त्योहार दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। दरअसल इस बार छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक ही दिन पड़ रही है। हिंदू पंचांग अनुसार छोटी दिवाली कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाती है वहीं बड़ी दिवाली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल 24 अक्टूबर को इन तिथियों का संयोग हो रहा है। वहीं 23 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। जानिए धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ और क्या रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त।

dhanteras 2022

Dhanteras 2022 Date: 2022 में धनतेरस कब है?

धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त (Dhanteras 2022 Puja Muhurat):

धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त: शाम 5 बजकर 44 मिनट से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक

End of Feed