Dev Deepawali 2025: इस दिन मनाई जाएगी देव दीपावली, फटाफट नोट कर लें डेट और पूजा का मुहूर्त

Dev Deepawali 2025 Date, Muhurat (देव दीवाली कब है): कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवता धरती पर आकर दीप जलाकर भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस साल देव दीपावली किस दिन है, इसकी सही डेट यहां से जानें। साथ ही मुहूर्त भी नोट करें।

Dev Deepawali 2025 Date, Muhurat (देव दीवाली कब है): पौराणिक कथा के अनुसार, सभी देवता, ऋषि और मनुष्य त्रिपुरासुर नामक दैत्य के अत्याचारों से परेशान थे। तब कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक दैत्य का वध किया था। इसी दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है और इसलिए इस दिन को त्रिपुरोत्सव या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। देव दीपावली के दिन प्रदोष काल में दीपक जलाए जाते हैं। वहीं, शाम के समय भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। तो साल 2025 में देव दीपावली किस दिन मनाई जाएगी, ये आप यहां से जानें।

देव दीपावली 2025 (pic credit: canva)

देव दीपावली कब है 2025?

कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 नवंबर को रात 10 बजकर 36 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में देव दीपावली का पर्व बुधवार, 5 नवंबर को मनाया जाएगा।

End of Feed