December Purnima Vrat 2024: दिसंबर में मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पड़ती है जिसे बत्तीसी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन व्रत रखने का विशेष महत्व माना गया है। इसके अलावा इस पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। ये दिन दान-पुण्य, धार्मिक कार्यों और देवी-देवताओं के पूजन का होता है। इस दिन चंद्र देव की पूजा का भी खास महत्व माना गया है। चलिए आपको बताते हैं दिसंबर में मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है।
December Purnima Vrat 2024
दिसंबर पूर्णिमा 2024 तारीख और मुहूर्त (December Purnima Vrat 2024 Date And Time)
| मार्गशीर्ष पूर्णिमा | 15 दिसंबर 2024, रविवार |
| पूर्णिमा उपवास के दिन चन्द्रोदय | 05:14 पी एम |
| पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ | 14 दिसंबर 2024 को 04:58 पी एम बजे |
| पूर्णिमा तिथि समाप्त | 15 दिसम्बर 2024 को 02:31 पी एम बजे |
मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत कैसे रखते हैं (Margashirsha Purnima Vrat Kaise Kare)
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत रखने वाले जातक दिनभर फलाहार करने के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पारण करते हैं। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पूरे विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण की साथ में पूजा करनी चाहिए। मान्यताओं अनुसार ये व्रत रखने से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं। इस दिन विष्णु भगवान को पीले रंग के फल, फूल और वस्त्र चढ़ाने चाहिए साथ ही लक्ष्मी माता को गुलाबी या लाल रंग के फूल और श्रृंगार का सामान चढ़ाया जाना चाहिए। इस दिन सत्यनारायण की कथा सुनने या पढ़ना भी बेहद पुण्यदायक माना जाता है। इस दिन शाम के समय गंगा नदी में दीपदान करना पुण्य फलदायी माना जाता है।
