December Mriytu Panchak 2024: दिसंबर में कब से कब तक रहेगा मृत्यु पंचक, जानिए डेट और नियम

December Mriytu Panchak 2024: दिसंबर के महीने में साल 2024 का आखिरी मृत्यु पंचक लगने वाला है। पंचक हर महीने में पूरे पांच दिन के लिए लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिसंबर के महीने में पंचक कब से कब तक लगेगा।

December Mriytu Panchak 2024: वर्तमान समय में दिसंबर का महीना चल रहा है। ये महीना साल 2024 का आखिरी महीना है। इस महीने में पांच दिन बेहद ही अशुभ रहने वाले हैं। इन पांच दिनों में किसी भी तरह के कोई मांगलिक या शुभ काम नहीं किये जाएंगे। दिसंबर के महीने में मृत्यु पंचक लगने जा रहा है। पंचक हर मास में पांच दिनों के लिए लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक के समय किसी भी तरह का कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। यदि किसी महीने में पंचक की शुरुआत शनिवार के दिन से होती है तो उसे मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में पंचक कब से कब तक रहने वाला है।

December Mriytu Panchak 2024 (दिसंबर मृत्यु पंचक डेट 2024)

साल 2024 का आखिर पंचक 7 दिसंबर को यानि शनिवार के दिन से लग रहा है। इस पंचक 11 दिसंबर 2024 तक रहने वाला है। ये पंचक 11 दिसंबर 2024 को सुबह 11.48 बजे होगा। शनिवार के दिन शुरू होने के कारण ये पंचक मृत्यु पंचक कहलाएगा।

End of Feed