Daily Rashifal 21 July 2023: आज सावन अधिक मास की चतुर्थी तिथि है। इस दिन विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2023) का पर्व मनाया जाता है। सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और चंद्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं। इसी के साथ आज दोपहर 2 बजे से रवि योग शुरू हो जाएगा जो पूरे दिन रहेगा। राहुकाल सुबह 10:45 से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। अब जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय।
Daily Rashifal 21 July 2023
Today Horoscope 21 July 2023 In Hindi
मेष
पंचम चन्द्रमा संतान को शिक्षा में लाभ देंगे। आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है, ध्यान व योग करें। जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।
वृष
रियल स्टेट व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। शनि व शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता देंगे। चन्द्रमा यात्रा को शुभ बनाएंगे। धन का व्यय हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल कल्याणकारी हैं। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व नीला रंग शुभ है।
मिथुन
गुरु व चन्द्रमा जॉब में प्रगति देंगे। बिजनेस में नवीन दायित्व कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व गुड़ का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।
कर्क
आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। पिता का आर्शीवाद लें।
सिंह
आज कुम्भ के शनि व सिंह के चन्द्रमा आपको राजनीति में सफलता देंगे। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।
कन्या
मेष के गुरु व द्वादश चन्द्रमा राजनीति में सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। धार्मिक यात्रा सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
तुला
जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। बड़े भाई का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान लाभदायी रहेगा।
वृश्चिक
आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। गुड़ व तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान शिव जी की पूजा करें। दशम चन्द्रमा कर्म को बेहतर करेंगे।
धनु
जॉब में सफलता को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उत्कर्ष के संकेत हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चने की दाल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।
मकर
शुक्र व शनि बैंकिंग व आईटी से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चतुर्थ गुरु व अष्टम चन्द्रमा शुभ हैं। चन्द्र व बुध गोचर से व्यवसाय में लाभ हो सकता है। गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मूंग का दान करें।
कुंभ
इस राशि के शनि, सिंह के चन्द्रमा व तृतीय गुरु छात्रों को सफल करेंगे।आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा।
मीन
द्वितीय गुरु व खष्ठम चन्द्रमा व्यवसाय में धन का आगमन करवा सकते हैं। बुध पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। सप्त अन्न का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।
