Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों के लिए गोल्डन डे साबित होगा आज का दिन, 8 अक्टूबर के राशिफल से जानें अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज 8 अक्टूबर 2025 का दिन है। इसी दिन से कार्तिक माह की शुरुआत हो रही है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। ग्रहों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal: आज कार्तिक माह के पहले दिन 8 अक्टूबर 2025 को चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र के द्वितीय चरण में हैं। ग्रहों की स्थिति इस प्रकार है कि मंगल तुला में, राहु कुंभ में, शनि मीन में, गुरु मिथुन में, शुक्र और केतु सिंह में, सूर्य कन्या में तथा मंगल और बुध तुला में हैं। आज दीप दान का विशेष महत्व है। घर के मंदिर में दीप जलाने के बाद तुलसी, नजदीकी मंदिर या पीपल वृक्ष के नीचे दीप दान करें। दोपहर 12:00 से 1:30 बजे के बीच राहु से संबंधित वस्तुओं उड़द, तिल, नारियल का दान या बहते जल में प्रवाह करने से राहु जनित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। गोधूलि बेला में गजेंद्रमोक्ष पाठ से दैहिक, दैविक और भौतिक संतापों से राहत मिलेगी। आज दीप दान और राहु से संबंधित दान से सभी राशियों को लाभ होगा। गजेंद्रमोक्ष पाठ और गणेश स्तुति से सकारात्मकता बढ़ेगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल (Credit- Canva)

मेष राशि

चंद्रमा प्रथम भाव में, गुरु एकादश और सूर्य अष्टम भाव में गोचर करेंगे। व्यवसाय और नौकरी के लिए दिन शुभ है। रुकी हुई समस्याओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ का आनंद लेंगे। पिता का आशीर्वाद महत्वपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी संभव है।

End of Feed