4 मई को खुलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, सोच से ज्यादा होगा लाभ

Daily Horoscope 2026 : 4 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार होने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Daily Horoscope 2026 : 4 मई 2026, सोमवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। अनुराधा नक्षत्र सुबह 9:58 तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा। परिघ योग रात 11:20 तक रहेगा, फिर शिव योग लग जाएगा, जो शुभ कार्यों के लिए बेहतर माना जाता है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं, जहां वे नीच के माने जाते हैं, लेकिन ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों को विशेष लाभ देने वाली है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह दिन शुभ रहेगा।

Daily Horoscope 2026   किनके लिए शुभ रहेगा 4 मई

किनके लिए शुभ रहेगा 4 मई

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लिए यह दिन ऊर्जा और अवसर लेकर आ सकता है। सूर्य आपकी ही राशि में बुध के साथ हैं, जिससे आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। करियर में नई शुरुआत या किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में शिव योग बनने से रुके हुए काम भी आगे बढ़ सकते हैं।

End of Feed