Daily Horoscope 28 October 2026: 28 अक्टूबर, बुधवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल कर्क राशि, शनि मीन राशि तथा सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों को नौकरी, बिजनेस और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक रिश्तों को लेकर सावधानी रखनी होगी।
28 अक्टूबर का राशिफल
कार्तिक माह में भगवान विष्णु की उपासना और दीपदान का विशेष महत्व है। बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के साथ श्री विष्णुसहस्रनाम और श्रीमद्भगवद्गीता के 18वें अध्याय का पाठ करें। भगवान शिव को गंगाजल और सुगंधित इत्र अर्पित करें तथा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। जरूरतमंदों को अन्न और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। गाय को केला खिलाना भी शुभ रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे धन और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। गुरु चौथे भाव में रहकर घर-परिवार और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में सहयोग देंगे। सूर्य, बुध और शुक्र सातवें भाव में हैं, जिससे बिजनेस और साझेदारी में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए तनाव लेने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। शिक्षा से जुड़े लोगों को करियर के लिए अधिक समय देना होगा। किसी नई जिम्मेदारी को संभालने से भविष्य में लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी मन लग सकता है।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। किसी मंदिर परिसर में पीपल और बेल का पौधा लगाएं तथा गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और सफेद
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। छात्रों के लिए करियर और शिक्षा में आगे बढ़ने का अच्छा समय है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। गुरु तीसरे भाव में और शनि एकादश भाव में रहकर प्रयासों तथा आर्थिक लाभ के रास्ते मजबूत कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अपने काम के प्रति गंभीर रहेंगे तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ में शुक्र और चंद्रमा का प्रभाव रिश्तों में मधुरता बढ़ाएगा। हालांकि, राहु के प्रभाव से स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। परिवार और कामकाज के बीच संतुलन बनाए रखें।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें। शिवलिंग पर कुश और जल अर्पित करें तथा उड़द और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नारंगी
शुभ अंक: 04 और 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु और मंगल दूसरे भाव में रहकर धन और आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर दे सकते हैं। बुध और शुक्र पंचम भाव में हैं, जिससे शिक्षा, रचनात्मक कार्यों और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। शनि दशम भाव में होने से करियर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में थोड़ी परेशानी रह सकती है, इसलिए पार्टनर को समय देना जरूरी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है और धार्मिक यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। बिजनेस में कोई नई डील मिलने की संभावना है।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और सात प्रकार के अनाज का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु और मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा एकादश भाव में रहकर आय और लाभ के अवसर बढ़ा सकते हैं। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। गुरु की स्थिति छात्रों को पढ़ाई और करियर में आगे बढ़ने के अवसर देगी। नौकरी में प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को थोड़ी देरी से परेशानी हो सकती है, लेकिन मेहनत जारी रखना जरूरी है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आज का उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और उनके विग्रह की चार परिक्रमा करें। गुड़ का दान करें और गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा दशम यानी कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में अपने काम से संतुष्टि मिल सकती है और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। गुरु और मंगल बारहवें भाव में होने से खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। सूर्य, बुध और शुक्र तीसरे भाव में रहकर साहस, संवाद और कार्यक्षमता को बढ़ावा देंगे। परिवार में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी होगा। किसी विवाद को बढ़ाने के बजाय बातचीत से समाधान निकालें। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए दिनचर्या पर ध्यान दें।
आज का उपाय: तिल और गुड़ का दान करें तथा हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 04 और 05
भाग्य प्रतिशत: 80%
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे भाग्य और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। गुरु और मंगल एकादश भाव में रहकर बिजनेस और नौकरी में लाभ के अवसर दे सकते हैं। सूर्य, बुध और शुक्र दूसरे भाव में हैं, जिससे धन प्राप्ति की संभावना बनेगी। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। छात्रों को पढ़ाई में गंभीरता और नियमित मेहनत बनाए रखनी होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न हो सकता है। कार्तिक माह में दीपदान करना शुभ रहेगा।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 55%
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य, बुध और शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल दशम भाव में रहकर नौकरी और बिजनेस में सफलता के अवसर देंगे। हालांकि, चंद्रमा आठवें भाव में होने से स्वास्थ्य और मानसिक तनाव को लेकर सावधानी रखनी होगी। नौकरी में मनचाहा पद नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। नौकरी बदलने का फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। बिजनेस में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं और नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। परिवार के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें और ऑफिस में विवादों से बचें। आर्थिक फैसलों में धैर्य और समझदारी जरूरी होगी।
आज का उपाय: भगवान गणेश की उपासना करें और धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
शुभ अंक: 04 और 05
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु और मंगल नवम भाव में रहकर भाग्य तथा करियर में आगे बढ़ने के अवसर दे सकते हैं। चंद्रमा सातवें भाव में हैं, जिससे बिजनेस, साझेदारी और दांपत्य जीवन से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। मीडिया, आईटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को काम में प्रगति मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग लाभदायक रहेगा। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा।
आज का उपाय: घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करें और चावल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल आठवें भाव में होने से महत्वपूर्ण फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। सूर्य, बुध और शुक्र एकादश भाव में रहकर आय और लाभ के अवसर दे सकते हैं। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करनी होगी। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को निर्णय लेने से पहले विकल्पों की तुलना करनी चाहिए। बिजनेस में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवाओं को पढ़ाई और प्रेम संबंधों के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें।
आज का उपाय: चने की दाल का दान करें और भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे छात्रों को शिक्षा और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। गुरु और मंगल सातवें भाव में रहकर बिजनेस और साझेदारी के मामलों में प्रगति दे सकते हैं। शनि तीसरे भाव में हैं, जिससे मेहनत और प्रयासों का महत्व बढ़ेगा। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। बिजनेस में सफलता के लिए धैर्य बनाए रखें और फैसले सोच-समझकर लें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी अनुभवी या धार्मिक व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर में धीरे-धीरे आगे बढ़ने पर ध्यान दें।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। किसी मंदिर परिसर में पीपल और बेल का पौधा लगाएं।
शुभ रंग: सफेद और नीला
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य, बुध और शुक्र नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे भाग्य और धार्मिक गतिविधियों में सहयोग मिल सकता है। शनि दूसरे भाव में रहकर आर्थिक मामलों को मजबूती देंगे। चंद्रमा चौथे भाव में हैं, इसलिए परिवार और घर से जुड़े मामलों पर ध्यान रहेगा। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन काम की अधिकता से तनाव बढ़ सकता है। छात्रों को व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए गुस्से में कोई फैसला न लें। शाम को यात्रा का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। किसी मंदिर परिसर में अपराजिता और तुलसी का पौधा लगाएं।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए गुरु और मंगल पंचम भाव में रहकर शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों में लाभ के अवसर देंगे। चंद्रमा तीसरे भाव में हैं, जिससे साहस और प्रयासों को मजबूती मिलेगी। सूर्य, बुध और शुक्र आठवें भाव में होने से आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा। नौकरी में नए पद या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। बिजनेस में सफलता मिलेगी और करियर की दिशा बेहतर हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें और उपलब्ध अवसरों का सही इस्तेमाल करें।
आज का उपाय: कार्तिक माह में भगवान विष्णु की उपासना करें और अन्नदान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
