Chinese Horoscope 2023 In Hindi: चीनी राशि चक्र में भी कुल 12 राशियां होती हैं। इन राशियों के नाम जानवरों के नाम पर रखे गए हैं। ये राशियां हैं चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, भेड़, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सूअर। चीनी ज्योतिष के अनुसार, वर्ष 2023 यानी ईयर ऑफ द वाटर रैबिट कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा साबित हो सकता है। तो कुछ के लिए अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। यहां आप जानेंगे सभी 12 चीनी राशियों के लिए वर्ष 2023 कैसा रहने वाला है।
चीनी राशिफल 2023: साल 2023 ईयर ऑफ द वाटर रैबिट है
चूहा राशि राशिफल 2023 (जन्म वर्ष: 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984)
चूहा राशि वालों के लिए ईयर ऑफ द वाटर रैबिट बेहद शुभ रहने वाला है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। करियर में बेहतरीन प्रगति देखने को मिलेगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
बैल राशि राशिफल 2023 (जन्म वर्ष: 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021)
बैल राशि के जातकों के लिए नया साल मिला-जुला रहने वाला है। जो जातक पहले से ही किसी प्रेम संबंध में हैं वो प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
बाघ राशि राशिफल 2023 (जन्म वर्ष: 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022)
बाघ राशि के जातकों के लिए नया साल सामान्य रहेगा। आर्थिक जीवन की बात करें तो इस वर्ष आपको आय के कई स्रोत ढूंढने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत कर सकेंगे।
खरगोश राशि राशिफल 2023 (जन्म वर्ष: 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023)
खरगोश राशि के जातकों को नए साल में ज्यादातर मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। करियर के लिए ये साल अच्छा रहेगा। लेकिन कुछ पहलुओं में समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
ड्रैगन राशि राशिफल 2023 (जन्म वर्ष: 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012)
ड्रैगन राशि के जातकों को इस साल कई मामलों में सफलता प्राप्त होगी। करियर में की गई मेहनत का उचिक परिणाम प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे। मेहनत और लगन से काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
सांप राशि राशिफल 2023 (जन्म वर्ष: 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013)
सांप राशि वालों के लिए ये साल ज्यादातर मामलों में अनुकूल रहेगा। आशंका है कि कार्यस्थल पर आपको अपने सहकर्मियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। मेहनत का उत्तम फल मिलेगा। पेशेवर जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
घोड़ा राशि राशिफल 2023 (जन्म वर्ष: 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014)
घोड़ा राशि के जातकों को कुछ पहलुओं पर इस साल कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन के लिए नया साल अनुकूल सिद्ध होगा। इस वर्ष की शुरुआत में करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में चीजें बेहतर होती चली जाएंगी।
भेड़ राशि राशिफल 2023 (जन्म वर्ष: 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014)
भेड़ राशि वालों को इस साल परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इस साल आप बहुत कुछ सीखेंगे और मजबूत बनेंगे। इस साल करियर में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी।
बंदर राशि राशिफल 2023 (जन्म वर्ष: 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016)
बंदर राशि के जातकों के लिए नया साल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। इस वर्ष करियर में उछाल देखने को मिलेगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य से न भटकें।
मुर्गा राशि राशिफल 2023 (जन्म वर्ष: 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017)
मुर्गा राशि वालों को इस वर्ष कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल पेशेवर जीवन और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाकर रखना होगा अन्यथा आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। नौकरी बदलने के लिए ये साल अनुकूल नहीं है।
कुत्ता राशि राशिफल 2023 (जन्म वर्ष: 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018)
कुत्ता राशि के जातकों को इस वर्ष कभी अच्छे तो कभी बुरे दिन देखने को मिलेंगे। जीवन के कुछ पहलुओं में आपको सफलता प्राप्त होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग खुद का बिजनेस कर रहे हैं उन्हें तगड़ा मुनाफा मिलेगा। नौकरी वालों के लिए साल अनुकूल नहीं है।
सूअर राशि राशिफल 2023 (जन्म वर्ष: 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019)
सूअर राशि वालों के लिए ये वर्ष फलदायी साबित होगा। जिन परिणामों की आप परीक्षा कर रहे थे वे इस वर्ष आपको मिलेंगे। करियर में कड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।
