Chhath Puja Samagri List 2023: इस साल छठ पर्व 19 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती 36 घंटों का निर्जला व्रत रखते हैं यानि अन्न-जल कुछ भी ग्रहण नहीं करते हैं। मान्यता है जो कोई भी छठ पूजा सच्चे मन से करता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। छठ पूजा में छठी मैया और सूर्य देव की अरधाना की जाती है। इस पर्व की तैयारिया कई दिन पहले से शुरू हो जाती हैं लेकिन इस पर्व का मुख्य दिन होता है कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि। छठ पजू न के लिए सिंदूर, थाली, लोटा, चावल, शकरकंद, हल्दी, शहद, ठेकुआ का प्रसाद समेत अन्य सामग्री की आवश्यकता होती है। नीचे देखें छठ पूजा सामग्री लिस्ट।
Chhath Puja Saman Ki List In Hindi
Chhath Puja Samagri List Hindi PDF (छठ पूजा सामग्री लिस्ट pdf)
- नए वस्त्र साड़ी-कुर्ता पजामा
- प्रसाद रखने के लिए बांस की दो तीन बड़ी टोकरी
- सूप
- बांस या पीतल के बने 3 सूप
- लोटा
- थाली
- दूध
- जल के लिए ग्लास
- चावल
- सिंदूर
- धूप
- बड़ा दीपक
- पानी वाला नारियल
- गन्ना जिसमें पत्ता लगा हो
- सुथनी
- शकरकंदी
- हल्दी और अदरक का पौधा
- नाशपाती
- बड़ा वाला मीठा नींबू (टाब)
- शहद की डिब्बी
- पान
- साबुत सुपारी
- कैराव
- कपूर
- कुमकुम
- चन्दन
- मिठाई
- दीपक
- घी-बाती
- बड़ा वाला मीठा नींबू
- शरीफा
- अरबी
- शरीफा
Chhath Puja Vidhi in Hindi (छठ पूजा विधि)
छठ पूजा के दिन शाम में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। टोकरी को धोकर उसमें ठेकुआ के साथ ही नई फल सब्जियां जैसे केला, अनानास बड़ा मीठा निंबू ,सेब, सिंघाड़ा, मूली, अदरक, अरबी, गन्ना कच्ची हल्दी नारियल आदि रखते हैं। सूर्य को अर्घ्य देते समय सारा प्रसाद सूप में रखा जाता है। फिर सूप में ही दीपक जलता है। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
